अमेठी। जिला विद्यालय निरीक्षक अमेठी के निर्देशानुसार जनपद अमेठी के 33 विद्यालयों में बालिकाओं को आत्मरक्षार्थ एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से समस्त विद्यालयों में मार्शल आर्टस कराटे आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें आज राजकीय इंटर कॉलेज फुरसतगंज में ट्रेनिंग के दौरान सहायक प्रशिक्षका रितिका गुप्ता ब्लैक बेल्ट प्रथम डान नेशनल खिलाडी ने आकर निस्वार्थ भाव से ट्रेनिंग में सहयोग किया एवं छात्रों का उत्साह बढ़ाने हेतु मार्शल आर्ट कराटे की बारीकियां बताने के साथ साथ उन को एक से बढ़कर एक टेक्निक बताई जिससे कि छात्राएं अपनी आत्मरक्षा स्वयं कर सकें। इस अवसर पर कॉलेज में नियुक्त कराटे प्रशिक्षक मास्टर राकेश कुमार गुप्ता के साथ-साथ सभी ने रितिका गुप्ता की भूर भूर प्रशंसा की ।इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज के राम आसरे वर्मा प्रभारी प्रधानाचार्य, राकेश कुमार, अनुपम कुमार, अक्षय कुमार, पवन कुमार, हरगोविंद,राजेश सिंह,राजकीय इंटर कालेज फुरसतगंज अमेठी। प्रधानाचार्य के साथ-साथ सभी अध्यापक गण मौजूद रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग कॉलेज की 200 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp