मातृ शक्ति सम्मेलन महिलाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए सशक्त बनाने में उत्साहवर्धन करेगा -निधि द्विवेदी

महिलाओं को सशक्त बनाया जा सके उनकी आर्थिक और सामाजिक प्रगति को एक नया आयाम दिलाया जा सके इसके लिए नारी शक्ति जागरण मंच के तत्त्वाधान में हजारों महिलाओं के समागम का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा l गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रतापुर में 24 सितंबर दिन रविवार को प्रात: 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा एवं सुधा सिंह के साथ राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय अधिकारी शरद रेणु भी संबोधित करेंगी lकार्यक्रम की विभाग संयोजिका निधि द्विवेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य लखनऊ विभाग की उन हजारों महिलाओं को सम्मानित करना है और समाज के लिए कुछ करने का भाव जागृत करना है जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देकर समाज को मजबूत करने का काम कर रही है जिससे देश की आधारशिला भी मजबूत हो रही है ऐसी महिलाओं को सम्मानित करके नारी शक्ति जागरण मंच उन्हें इस बात का आभास दिलाना चाहता है की समाज उनकी सेवा से कृतज्ञ है lकार्यक्रम के मुख्य समन्वयक अमित सिंह चौहान व सह समन्वयक जामवंत रॉय ने बताया कि कार्यक्रम में आने वाली हजारों महिलाओं के लिए ससम्मान हर प्रकार की उचित व्यवस्था की जाएगी l

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp