हिमांशु अग्रहरी जिला संवाददाता
मीरजापुर 06 जुलाई 2023- मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने वन महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड छानबे के ग्राम सुमतिया में नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, वनाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकरी एवं अन्य अधिकारियों सहित स्कूल के छात्रो द्वारा वृक्षारोपण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति पौध लगाये तथा उसकी देखभाल करें।

