ऊंचाहार /रायबरेली । क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय वेदांत पब्लिक स्कूल में मंगलवार को तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन टीम ग्रुप के मध्य प्रतियोगिता हुई, जिसमें बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
बच्चों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी शारीरिक क्षमता, टीम वर्क और खेल भावना का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल, मुख्य अतिथि के रूप ने किया । इसके विशिष्ट अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक शगुन त्रिवेदी थे। दोनों अतिथियों द्वारा फीता काटकर, दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की वंदना के उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा टॉस करके खेल का शुभारंभ किया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय के यजुर्वेद और ऋग्वेद समूह के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता प्रारंभ कराई गई। दोनों टीमों के प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया, जिसमें ऋग्वेद टीम विजयी रही । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक शहरिश्चंद्र कौशल के द्वारा की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संपूर्ण व्यवस्था प्रतिष्ठित प्रदेश अध्यक्ष बी.डी.सी. संघ के मनीष कौशल के द्वारा संपन्न की गई।
वेदांत विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह एवं रामकांत शर्मा , अरुण त्रिपाठी तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का पूर्ण योगदान रहा।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp