ऊँचाहार /रायबरेली। उमरन में मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम में सासंद राहुल गांधी को अतुल सिंह ने राजा माहे पासी कि प्रतिमा एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया इस मनरेगा बचाओ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा आरएसएस और नरेंद्र मोदी अंबेडकर और संविधान की सोच को मिटाना चाहते हैं। गांधी जी की सोच को मिटाना चाहते हैं। आजादी से पहले जैसा हिंदुस्तान था, वैसा ही हिंदुस्तान आज भी है। जमीन छीनी जा रही है, आपके सारे हक छीने जा रहे हैं। योजनाएं छीनी जा रही हैं। योजना और उनका पैसा अदानी व अंबानी को दिया जा रहा है। आपकी जमीन अदानी और अंबानी के हवाले की जा रही है। आप भुखमरी की ओर खड़े दिखाई दे रहे हैं। हिंदुस्तान की सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। किसानों और मजदूरों की सरकार नहीं है। इस देश को अदानी और अंबानी की सरकार से कोई फायदा नहीं होने वाला है। मनरेगा के मजदूर यहां आए हैं, आपको घबराना नहीं है। कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है। हम केंद्र सरकार की योजना को सफल नहीं होने देंगे। मंच पर उपस्थित सांसद केएल शर्मा ने मनरेगा नाम बदलने पर साधा निशाना कहा- महात्मा गांधी की आत्मा को ठेस पहुंचाने के लिए बदला नाम गया है । सासंद ने कहा हम सभी कांग्रेस पार्टी आदरणीय राहुल गांधी जी के साथ है पूरे प्रदेश में मनरेगा बचाओ समिति के तहत पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाएगी ! दूसरी ओर मंच पर मौजूद अतुल सिंह ने कहा मनरेगा मजदूर सभी हम सब एक साथ हैं मनरेगा योजना बचाने के लिए हम सभी एक साथ हैं मनरेगा योजना गरीब और कमजोर तबके के लिए वरदान साबित हुई थी, लेकिन मोदी सरकार ने मनरेगा (राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) में बदलाव कर गरीबों के आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचाया है|इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी,विजय शंकर अग्निहोत्री,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह,पूर्व विधायक अजयपाल सिंह,सुशील पासी,प्रमेन्द्र पाल गुलाटी,शिवानंद मौर्या,ज्योति पासी,अनिरुद्ध दीक्षित,केदार नाथ सिंह,शैलेन्द्र सिंह,रणजीत सिंह,शाजू नकवी आदि हजारो की संख्या में लोग उपस्थित रहे|

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp