जनपद के 24 खिलाड़ी दिखाएंगे राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में अपना दम
ऊंचाहार/रायबरेली। जिला स्तरीय कुराश प्रतियोगिता का आयोजन एनटीपीसी स्पोर्ट्स स्टेडियम ऊंचाहार में किया गया जिसमें जिले के 50 से अधिक बालक/बालिकाओं ने कैडेट्स/जूनियर वर्ग मे भाग लिया जिसमें गोल्ड और सिल्वर मेडल पाने वाले खिलाड़ियों का चयन कुराश राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये किया गया जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिन बालक/बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है उनके नाम निम्न है बालक वर्ग में लक्ष्य प्रताप सिंह, वैभव तिवारी, सूर्यांश पांडे, अथर्व शुक्ला, नैतिक, अंश कुमार, पीयूष कमल, दिव्यांश मौर्य, देवराज पटेल, युवराज मौर्य, रौनक पटेल, सत्यम, अंश मौर्य, अभिज्ञान श्रीवास्तव, नितेंद्र प्रजापति रहे बालिका वर्ग में नैंसी, पायल मंडल, परणिका सिंह, रूपा देवी, अदिति सिंह, आरुही कुमारी, सृष्टि सिंह, नेहा पटेल, मोहिनी पटेल, शानवी सिंह रहे जिन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है वह दिनांक 7 दिसंबर को गाजियाबाद में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेलने जाएंगे।
प्रतियोगिता के समापन पर स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव जसवंत मीणा तथा संयुक्त सचिव मुनीष ठाकुर के द्वारा बच्चों को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया तथा शुभकामनाएं दी गई की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बच्चे बढ़-चढ़कर भाग ले तथा वहां पर अधिक से अधिक संख्या में बच्चे नेशनल के लिए चयनित हो कुराश एशोसिएशन ऑफ रायबरेली के सचिव राहुल कुमार पटेल ने बताया कि कुराश मध्य एशिया में प्रचलित एक पारंपरिक लोक जैकेट कुश्ती है, जिसे दो एथलीटों द्वारा खेला जाता है जिसमे एक हरे रंग की जैकेट पहनते है और दूसरा नीले रंग की जैकेट पहनते हैं।
इसमें खिलाड़ियों को एक-दूसरे को ज़मीन पर पटकना होता है। यह एक शक्ति और सहनशक्ति का खेल है, जिसे पुरुष और महिला दोनों खेलते हैं
इसमे स्कोरिंग के तीन तरीके हैं: हलाल (जीत के लिए पूरी तरह से पीठ के बल पटकना), योंबोश (हलाल के करीब थ्रो) और चाला (योंबोश के करीब थ्रो)।
कुराश को 2007 में एशियाई इंडोर खेलों में शामिल किया गया था। अब हमारी कोशिश है कि अपने
रायबरेली जिले में भी इस खेल के मेधावी छात्र उभर कर सामने आए जिससे बच्चों में एक अलग प्रतिभा का विस्तार हो सके।
