रायबरेली।थाना डीह में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने की।
इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने भाग लिया और एकता दौड़ के जरिए राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष फूलचंद गुप्ता, मनीष तिवारी, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष रंजीत सिंह, तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डीह इकाई से हेरंब शुक्ला और छोटू मिश्रा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया गया।
