गैंगरेप का आरोप, मुकदमा छेड़छाड़ का
मुकदमा नहीं दर्ज किया गया तो पीड़ित महिला के समर्थन में दर्जनों ग्रामीणों ने एसपी की चौखट पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई

रायबरेली हरचंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है तीन दिन तक थाने के चक्कर काटने के बावजूद मुकदमा नहीं दर्ज किया गया तो पीड़ित महिला के समर्थन में दर्जनों ग्रामीणों ने एसपी की चौखट पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के पति ने बताया कि वह खेतों में काम कर रहा था उसकी पत्नी खाना लेकर गयी थी इसी बीच पहले से घात लगाए गांव के ही मुस्लिम समुदाय के तीन लोगों ने उसकी पत्नी को जंगल की तरफ उठा ले गए और बारी बारी दुष्कर्म किया। थाने पर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग पर जबरन सुलह-समझौते का दबाव बनाया गया जिससे एसपी कार्यालय आना पड़ा। एसपी ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन के बाद मामले को पचाने की जुगत में लगी हरचंदपुर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के बजाय छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है।
बाइट — पीड़िता
बाइट — पीड़िता का पति
