खाना बनाया जा रहा था कि ये लग,मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया

 

शिवगढ़ रायबरेली।थाना क्षेत्र अंतर्गत महिलाओं के द्वारा घर पर खाना बनाया जा रहा था कि ये लग,मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जिसमें दो लोग घायल हुए हैं एक की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया।
सरबजीत खेड़ा थाना शिवगढ़ अंतर्गत सोनू पुत्र राजेंद्र के घर में मकान में स्लेप डाली जा रही थी। घर में ही कुछ महिलाएं गैस सिलेंडर वाली भट्टी में खाना बना रही थी। खाना बनाते समय अचानक भट्टी से सिलेंडर से लगी हुई पाइप निकल गई। पाइप निकलते ही आग लग गई। जिसमें महिलाओं तथा अन्य घर वालों में भगदड़ मच गई। आग लगने से घर गृहस्ती का काफी सामान जलने लगा। इसी बीच सोनू के द्वारा किसी तरह सिलेंडर को घर के बाहर फेंका गया। और कड़ी में मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। आग लगने से सोनू एवं एक महिला श्री कांती पत्नी चंद्रनाथ निवासिनी गुलाब खेड़ा मजरे मलपुर झूलस कर घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस से बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। परंतु सोनू की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp