डेपारमऊ मजरे मुरैनी निवासी युवक को आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने लाठी डंडों से पीटा जिला अस्पताल भर्ती

महराजगंज रायबरेली में आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने एक युवक को लाठी डंडों से पीट दिया जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में परिजनों ने उसे रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है घटना आज दिनांक 23 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को समय करीब 4:00 बजे के आसपास की है यहां रायबरेली जनपद के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के डेपारमऊ मजरे मुरैनी निवासी अजय सिंह पुत्र रामबक्स सिंह को थाना क्षेत्र के ही रहने वाले प्रदीप सिंह पुत्र बाबूलाल,विवेक सिंह उर्फ विक्की,अजीत सिंह,धीरेंद्र सिंह,विनय सिंह,श्यामू सिंह रिशु सिंह,आदर्श सिंह निवासी ग्राम दसवंतपुर मजरे मऊगर्वी थाना महाराजगंज ने लाठी डंडों से मारा पीटा है जिसको लेकर घायल अजय सिंह के परिजनों ने महाराजगंज कोतवाली में नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने वह कार्यवाही किए जाने की मांग की है वहीं घायल अजय को रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है यहां भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है घायल के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि दबंगों ने लाठी डंडे व कुल्हाड़ी तथा धारदार हथियार से हमला कर घायल किया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी गई है। जिसको लेकर कोतवाली में शिकायत की गई है और कार्यवाही की मांग की गई है
