नक्शे में नहीं दर्ज नाली,विपक्षी जबरन बना रहे नाली,पीड़ित की नही सुन रही पुलिस

पत्नी पर किया जानलेवा हमला,जिला अस्पताल में चल रहा ईलाज

थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बुजुर्ग ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की लगाई गुहार।

शिवगढ़ रायबरेली प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकुमार पुत्र बदलू वाजिदपुर मजरे देहली थाना शिवगढ़ का निवासी है जिसके भाई के खेत से गांव तक हरवादीन पुत्र गंगाराम, श्रवण कुमार पुत्र हनोमान, रामबली पुत्र हनोमान, राम सजन पुत्र सुंदरलाल,विशाल कुमार पुत्र हरवादिन के द्वारा जबरन मेरे भाई के खेत से गांव तक नाली बना रहे है, जबकि नक्शे पर नाली दर्ज नही है।जब प्रार्थी के भाई ने मना किया तो विपक्षीगण बुरी बुरी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। रामकुमार ने बताया कि इस मामले में पूर्व में हुए विवाद में हम लोगों को पुलिस ने उल्टे ही चालान भेज दिया था।
बीते बुधवार को विपक्षीगणों की पत्नियों ने प्रार्थी की पत्नी दिलाशा उम्र 50 पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिसे मूर्छित अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां पत्नी का इलाज चल रहा है। प्रार्थी का आरोप है कि जब शिकायत करने शिवगढ़ थाने पहुंचा तो शिवगढ़ थाने के द्वारा कार्यवाही करने से मना कर दिया गया। आप देखना यह है कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के आदेश पर शिवगढ़ पुलिस प्रार्थी को कुछ न्याय दिलाता या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp