एक ट्रक सामने से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में मौरंग से लोड ट्रक अनियंत्रित होकर खाई के किनारे जाकर पलट गया

बछरावां रायबरेली।थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ट्रक सामने से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में मौरंग से लोड ट्रक अनियंत्रित होकर खाई के किनारे जाकर पलट गया, जिसमें केबिन में फंसे हुए चालक को राहगीरो ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया।ट्रक चालक मौरंग को बांदा से लाद कर हैदरगढ़ की तरफ जा रहा था। बछरावां कस्बा पार करते ही शारदा नहर के पास हैदरगढ़ की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से बचने की चक्कर में ट्रक को जैसे ही रोड से बाई की तरफ मोडा वैसे ही लोड ट्रक मिट्टी में धसने की वजह से खाई में जाकर पलट गया। ट्रक पलटने के बाद चालक केबिन में बुरी तरह से फस गया। जिसे राहगीरों के द्वारा कड़ी मस्कत से चालक को बाहर निकाला गया। और एक निजी अस्पताल में इलाज करवाया गया।
