फिरोज गांधी ऑडिटोरियम में राणा बेनी माधव बक्श सिंह की जयंती के अवसर पर लगाई गई 3 दिवसीय प्रदर्शनी का डीएम ने किया शुभारंभ

रायबरेली में आगामी राणा बेनी माधवबक्श सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित की गई तीन दिवसीय प्रदर्शनी का जिला अधिकारी ने फीता काटकर शुभारंभ किया है
आपको बता दे कि आज दिनांक 22 दिसंबर 2024 दिन गुरुवार को समय करीब 12:00 बजे रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम में 1857 के क्रांति के महानायक अवध केसरी राणा बेनी माधव बक्स सिंह की 220 वी जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें डीएम हर्षिता माथुर द्वारा प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।प्रदर्शनी में आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के जुल्म के खिलाफ राणा बेनी माधव भगत सिंह के पूरे योगदान को दिखाया गया है। डीएम हर्षिता माथुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा इस प्रदर्शनी को लगाया गया है इस प्रदर्शनी में जनपद की समस्त ऐतिहासिक चीजों को दिखाया जाएगा वहीं डीएम ने जनपद वासियों से आग्रह किया है कि सभी लोग इस प्रदर्शनी को अवश्य देखें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी पुलिस तथा अन्य लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp