धरने पर बैठे भाजपा नेता। शहर मे फैले भूमाफियों के साम्राज्य को समाप्त करने का सकल्प लेकर बैठे भाजपा नेता संतोष पाण्डेय

रायबरेलीअपनी ही सरकार मे धरने पर बैठे भाजपा नेता। शहर मे फैले भूमाफियों के साम्राज्य को समाप्त करने का सकल्प लेकर बैठे भाजपा नेता संतोष पाण्डेय। पिछले 5 दिनों से लगातार धरने पर बैठे भाजपा नेता नें कहां इस गोरख धंधे में बड़े-बड़े मठाधीसो नें गरीबों की ज़मीन छीन रखी है। गरीबों को बर्बाद कर ये भूमाफियों ने करोड़ों की संपत्ति बना लिया है। इन भूमाफियों की सूची मे एक सरकारी डॉक्टर का नाम भी शामिल है जिसने लोगो को बेवकूफ बनाकर धोखाधड़ी से ज़मीन की खरीद फरोख किया है। जिला अस्पताल के नाक,कान गला विभाग में डॉक्टर के पद पर कार्यरथ डॉक्टर शिवकुमार जिला अस्पताल के अलावा अपना निजी अस्पताल गंगाराम भी चलाते हैं। भाजपा नेता संतोष पाण्डेय नें आरोप लगाया की डॉ शिवकुमार अपने भूमाफिया साथी धर्मेंद्र सोनकर, राघवेंद्र सोनकर, सुमित उर्फ़ चन्दन सोनकर, जीतेन्द्र सोनकर,संतोष सोनकर और सुबोध श्रीवास्तव के साथ रतापुर, रायपुर छजलापुर, सलोन जैसे कई अन्य जगहों पर लोगो की जमीन कब्ज़ा कर रखी है। इनके नौकरों के नाम भी करोड़ों की संपत्ति है 10 सालो मे एक सरकारी डॉक्टर नें भला करोड़ों की सम्पत्ति कैसे बना ली है। इसकी जांच होनी चाहिए और इन सभी भू माफिया के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर गिरफ्तार करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp