उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति शासी निकाय की बैठक हुई संपन्न ।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक व डॉक्टर के साथ अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

महराजगंज रायबरेली। महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति शासी निकाय की बैठक हुई संपन्न । बैठक के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक व डॉक्टर के साथ अहम मुद्दों पर हुई चर्चा।
आपको बताते चलें कि रोगी कल्याण समिति शासी निकाय की बैठक में उप जिलाधिकारी द्वारा 3 माह में एक बार सीएचसी पर रोगियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में स्टाफ से जानकारी की और उनकी होने वाली समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। उप जिलाधिकारी ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई दुरुस्त रखा जाए और कहा कि कस्बा से लेकर क्षेत्र के आए हुए मरीज को बेहतर इलाज दिया जाए। ज्यादा ग्रसित बीमारी से मरीजों की जांच कर उन्हें बेहतर इलाज किया जाए किसी भी मरीज के साथ भेदभाव ना किया जाए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई बेहतर किया जाए।इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी ,ADO पंचायत BEO प्रतिनिधि सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp