संदिग्ध परिस्थितियों में चलती कार में लगी आग
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत उस समय हड़कंप मच गया जब लखनऊ प्रयाग राज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बे के प्रधान ढाबा के पास शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सेंट्रो कार धू-धू कर जली। मिली जानकारी अनुसार इख्तिखार अहमद पुत्र नज़ीर अहमद निवासी जानकी पुरम लखनऊ जो लालगंज में मंडी इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं लखनऊ से सेंट्रो कार द्वारा लालगंज जा रहे थे अचानक कार में उन्हें कुछ महसूस हुआ और कार सड़क किनारे खड़ी कर दी तभी कार में धुआं निकलने लगा और कार से उतर कर भागे गाड़ी से उतरते ही कार धू धू कर जलने लगी कार में वह अकेले थे आग लगने से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर आग पर काबू तो पा लिया गया किंतु तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर आगे की कार्यवाही में लग चुकी थी। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
