दलित युवक की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता,

रायबरेली में दलित युवक की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने हत्या में शामिल 6 हत्यारोपियों को मय आलाकत्ल के गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल, पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि त्योहार के दिन मृतक अर्जुन पासी ने नवीन सिंह मामूली कहासुनी के बाद थप्पड़ मार दिया था जिसका बदला लेने के लिए बदला लेने के लिए अर्जुन पासी की हत्या की गई थी, मामला नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवरिया मजरे भुवालपुर सिसनी गांव का था जहां 11 अगस्त को रात लगभग 8:30 बजे बेचूलाल के 21 वर्षीय पुत्र अर्जुन पासी को यहीं के रहने वाले नवीन सिंह से नागपंचमी के दिन कुछ विवाद हुआ था, और अर्जुन पासी ने नवीन सिंह को कई थप्पड़ मार दिए थे,बताया जा रहा है कि इसी को लेकर देर रात नवीन सिंह ने साथियों समेत गांव के रहने वाले राजाराम पासी के घर के पास पहुंचकर अर्जुन सरोज को बुलवाया था। आरोप है कि अर्जुन सरोज जैसे ही राजाराम के घर के पास पहुंचा असलहे से लैस नवीन सिंह ने उसपर फायर कर दिया। गोली लगने से अर्जुन सरोज की मौके पर ही मौत हो गई। नवीन सिंह फायरिंग के बाद साथियों समेत मौके से फरार हो गया,उधर घटना की सूचना पाते ही भीम आर्मी से जुड़े लोगों ने मौके पर पहुँच कर हंगामा शुरू कर दिया है इस मामले में मृतक अर्जुन पासी के परिजनों के द्वारा सात लोगों के खिलाफ नाम जब तहरीर दी गई थी जिसमें पुलिस ने 6 हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का एक तमंचा भी बरामद किया पुलिस ने सभी हत्या आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp