कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव के नेतृत्व में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का फूंका गया मुराई बाग में पुतला
डलमऊ रायबरेली । कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि अहंकारी सरकार के अहंकारी सांसदों में एक सांसद प्रतिपक्ष पर सदन में अमर्यादित टिप्पणी की। इस पर विरोध स्वरूप बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला मुराई बाग में फूंका गया इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव संतोष त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, युवा विधानसभा उपाध्यक्ष रितिक जायसवाल, राजकुमार दीक्षित, एस.बी मौर्य मोहम्मद शकील अहमद सभासद, बिलाल खान के साथ तमाम कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहें।
