परिवहन विभाग की तरफ से डग्गा मार वाहनों पर चलाया गया चेकिंग अभियान
रिहाना बानो ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा अगर रोड पर इस तरह की गाड़ियां पाई जायँगी उन पर तुरंत उचित कार्यवाही की जाएगी

महराजगंज रायबरेली। परिवहन विभाग की तरफ से डग्गा मार वाहनों पर चलाया गया चेकिंग अभियान ।चेकिंग अभियान के दौरान 15 से ज्यादा गाड़ियों का चालान किया गया ।वही 5 गाड़ियों में दो गाड़ी ओवरलोडिंग तीन गाड़ियों का फिटनेस न मिलने पर सीज किया गया। RTO की जानकारी मिलते ही महराजगंज कस्बा सहित क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।आपको बता दें कि चेकिंग अभियान महराजगंज कस्बा बछरावां रोड व हलोर रोड पर किया गयाRTO रिहाना बानो ने बताया कि 15 से ज्यादा गाड़ियों का चालान किया गया,5 गाड़ियों को सीज किया गया है 2 गाड़ी ओवरलोड 3 गाड़ी का फिटनेश न मिलने पर सीज किया गया है। रिहाना बानो ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा अगर रोड पर इस तरह की गाड़ियां पाई जायँगी उन पर तुरंत उचित कार्यवाही की जाएगी।RTO रिहाना बानो के महराजगंज पहुंचते ही डग्गा मार वाहनों में हड़कंप मच गया। डग्गा मार वाहन चालक अपनी-अपनी गाड़ियों को छोड़ कर भागने लगे। घण्टो अफरा तफरी का माहौल बना रहा और RTO के चले जाने के बाद वाहन चालक अपनी अपनी गाड़ियों के पास नजर आए।
