बांग्लादेश में मृत हिन्दुओं को श्रद्धांजलि के लिए निकला गया कैंडल मार्च

महराजगंज रायबरेली ।बंगलादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार व ढूढ़ ढूढ़ कर हिंदुओं को मारा जा रहा है।जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के युवाओं में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
आपको बता दें कि बांग्लादेश में इस समय सत्ता पलटने के बाद वहाँ हिंसक फैल गई।जिसको लेकर हिन्दुओं को निशाना बनाते हुए मारा जा रहा है। वहाँ के रहने वाले उपद्रवियों का समर्थन करती है और हिन्दुओं को खोज कर मार रही है। प्रति दिन सोशल मीडिया वायरल वीडियो देखने के बाद रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो आ रहे है। वहां पर हिंदुओ के घर को आग के हवाले कर दिया गया।कितने हिंदुओं का कत्ल हुआ है जिसका आंकड़ा अभी ठीक ठीक सामने नहीं आया है। बंगलादेश में हिंदुओ पर लगातार हो रहे हत्या से भारत के हिन्दुओं में भी आक्रोश व्याप्त हो गया है। वही महराजगंज क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ सहित क्षेत्र के युवाओं के नेतृत्व में सैकड़ों हिन्दुओं ने जय संतरी से लेकर तिराहे तक कैंडल मार्च निकाल मोमबत्ती जलाकर बंगलादेश में मृत हिन्दुओं को श्रद्धांजलि देते हुये उनके आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना किया। साथ ही लोगों ने भारत सरकार से मांग किया कि वहां के अंतरिम सरकार से बात कर शेष हिन्दुओं के सुरक्षा सुनिशित करने की मांग की है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधा अवस्थी,मातादीन पासी,विवेक पांडेय,शारदा पांडेय,रिंकू जायसवाल,शिवशंकर शुक्ला,संतोष मौर्य,राम प्रकाश गौतम,मुकेश मोदनवाल,उमेश साहू, विमलेश वैश्य,पंकज श्रीवास्तव व अतरेहटा, पहरेमऊ सहित क्षेत्र के युवा मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp