फैलेरिया उन्मूलन में कार्यक्रम का हुआ आयोजन ज्यादा लोगो तक फाइलेरिया की दवा पहुंचाना ही मेरा लक्ष्य है

महराजगंज, रायबरेली। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर फैलेरिया उन्मूलन के तहत कार्यक्रम आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय ने फीता काटकर शुभारंभ किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महराजगंज में अधीक्षक प्रजेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुये कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं श्री श्रीवास्तव ने बताया कि फाइलेरिया से बचाव और रोकथाम के लिए साल में एक बार ही फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करना पर्याप्त रहता है। यह कार्यक्रम 10 अगस्त से शुरू हो रहा है और 30 अगस्त तक चलेगा। कुल 20 दिन के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगो तक फाइलेरिया की दवा पहुंचाना ही मेरा लक्ष्य है। वहीं सभी आशाओं को भी निर्देशित कर दिया गया कि गांव-गांव जाकर लोगो तक यह दवा पहुंचायें। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक पाण्डेय, गजेंद्र तिवारी, पवन सिंह, रवेंद्र त्यागी, संतोष मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
