हैंड पंप में उतर रहे करंट की चपेट में आने से वृद्ध महिला चपेट में आ जाने के चक्कर में बचाने के लिए गए, वृद्ध पति भी चपेट में आ गया

बछरावां रायबरेली।थाना क्षेत्र के अंतर्गत हैंड पंप में उतर रहे करंट की चपेट में आने से वृद्ध महिला चपेट में आ जाने के चक्कर में बचाने के लिए गए, वृद्ध पति भी चपेट में आ गया। जिसमें पति की हालत गंभीर बताई गई है। जिसे जिला अस्पताल भेजा गया।
कसरावा ग्राम में हैंडपंप चलाने के लिए गई वृद्ध महिला करंट की चपेट में आ गई। जिसे बचाने के लिए वृद्ध पति दौड़ा और झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया।रामसेवक मोर्य पुत्र विश्वनाथ मौर्य उम्र 65 वर्ष की पत्नी माता देवी हैंड पंप में पानी लेने के लिए गई थी। जैसे ही हैंड पंप को छूते ही वृद्ध महिला करेक्ट ही चपेट के आने से नीचे गिर गई। जिसे देख वृद्ध पति बचाने के लिए पहुंचते ही, वह भी करंट की चपेट में आ गया। जिसे करंट का झटका ज्यादा लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के द्वारा बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां दोनों पति-पत्नी का प्राथमिक उपचार किया गया। परंतु वृद्ध की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर गणनायक पांडे ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।वृद्ध के परिजनों ने बताया कि, हैंड पंप में टुल्लू पंप बंधा हुआ था। जिसमें करंट उतर रहा था, करंट उतरने की जानकारी किसी को नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp