काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव’ का आयोजन इसके माध्यम से वर्तमान व भावी पीढ़ी को काकोरी व स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्यगाथा के जरिए प्रेरित किया जाएगा.

रायबरेली यूपी सरकार काकोरी ट्रेन एक्शन (Kakori Train Action) की 100 वर्षगांठ पर ‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव’ का आयोजन कराएगी । इसके माध्यम से वर्तमान व भावी पीढ़ी को काकोरी व स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्यगाथा के जरिए प्रेरित किया जाएगा. इसमें स्कूली बच्चों, किशोर-युवाओं की सहभागिता से सामान्य ज्ञान, चित्रकला-पेंटिंग, सुलेख-निबंध, भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं होंगी. इनके विजेताओं को जनपद व राज्य स्तर पर 15 अगस्त के कार्यक्रम में नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा । इसी क्रम रायबरेली जिले में भी इस कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है। इस कार्यक्रम की शुरुआत रायबरेली जिला अधिकारी हर्षिता माथुर ने फीता काटकर किया है । कार्यक्रम के दौरान जिले भर के समस्त अधिकारियों के साथ-साथ आम नागरिक के साथ-साथ विभिन्न पार्टियों के नेता भी मौजूद रहे हैं। इतना ही नहीं कार्यक्रम में कुछ गणमान्य नागरिकों व समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया है। यह कार्यक्रम आज से प्रारंभ हो गया है कार्यक्रम का समापन 15 अगस्त को किया जाएगा।

9 अगस्त से शुरू होंगे कार्यक्रम
काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ की शुरुआत 9 अगस्त से शुरू हो गई है ।शताब्दी महोत्सव पूरे रायबरेली जिले मे विभिन्न गतिविधियों के साथ पूरे साल मनाया जाएगा. इस आयोजन के लिए बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी-प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा व चिकित्सा शिक्षा से जुड़े सरकारी व निजी संस्थानों के शिक्षकों, विद्यार्थियों की भी सहभागिता व सहयोग लिया जाएगा. जनपद स्तर पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

वही इस पुरे मामले पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के तहत शैक्षणिक संस्थानों के बच्चों की प्रभातफेरी निकाली जाए. इसकी दूरी आधा किलोमीटर से लेकर एक किलोमीटर रहे. लेकिन बच्चे इसके जरिए आजादी के नायकों के चित्र, देशभक्ति के नारे लिखी पट्टियां लेकर चलें. उनके भीतर राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार हो. साथ ही विद्यालयों की प्रार्थना सभा में भी प्रधानाध्यापक व शिक्षकों द्वारा बच्चों को इन नायकों की जानकारी दी जाए ।
स्वतंत्रता संग्राम नायकों पर ही आधारित होंगी प्रतियोगिताएं
वही पुरे कार्यक्रम की कमान संभाल रहे जिले के अपऱ जिलाधिकारी प्रफुल त्रिपाठी ने बताया कि काकोरी ट्रेन एक्शन, मैनपुरी षडयंत्र केस, 1857 से 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं, स्थानों व आजादी के नायकों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित करेगा । किशोर व युवा वर्ग के लिए इसी पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता होगी। उत्कृष्ट व पुरस्कार प्राप्त कृतियों को विभिन्न स्मारकों, सभागारों, जिलाधिकारी व अन्य सरकारी कार्यालयों में लगाया जाएगा। पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए सुलेख व किशोरवय के लिए निबंध प्रतियोगिता होगी. इनका विषय भी स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े नायकों, घटनाओं व स्थलों पर ही आधारित होगा. काकोरी ट्रेन एक्शन के प्रेरणादायी घटनाक्रम व काकोरी के नायकों पर आधारित भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय, उच्च शिक्षा संस्थान व विश्वविद्यालय स्तर पर कराया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp