बारिश से दीवाल की छत गिरने से महिला की दबकर हो गई मौत। आसपास के लोग दौड़कर महिला को निकालने का प्रयास किया

बछरावां में दोपहर बाद शुरू हुई बारिश से दीवाल की छत गिरने से महिला की दबकर हो गई मौत। आसपास के लोग दौड़कर महिला को निकालने का प्रयास किया जब तक महिला को मलबे से निकलते उसके पहले महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बछरावां थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव में बारिश हो रही थी लोग अपने-अपने घरों पर बैठे थे तभी अचानक बारिश के चलते मकान की छत गिर गई उसके नीचे महिला दब गई वहीं एक महिला घायल हो गई चीख पुकार गांव में मच गया आसपास के लोग मौके पर पहुंचे कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी वहीं घायल महिला को आनन-फ़ानन नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया ।
महिला की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp