कलेक्ट्रेट परिसर में महिला कुश्ती चैंपियन विनेश फोगाट को न्याय दिलाए जाने के लिए कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन सोपा ज्ञापन

रायबरेली में महिला कुश्ती चैंपियन विनेश फोगाट को न्याय दिलाए जाने के लिए हाथों में तिरंगा और तक्तियां लेकर कांग्रेसी पदाधिकारी ने डीएम ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया है और जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौपा गया है।आपको बता दे कि आज दिनांक 8 अगस्त 2024 दिन गुरुवार को समय करीब 1:00 बजे रायबरेली जनपद के कलेक्ट परिषद स्थित डीएम ऑफिस के सामने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी द्वारा महिला कुश्ती चैंपियन दिनेश पुकार को न्याय दिलाए जाने के लिए हाथों में तिरंगा लेकर वह न्याय दो की तक्तियां लेकर रैली निकालते हुए नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया है शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि महिला कुश्ती चैंपियन दिनेश फोगाट को गंदी राजनीति व बदले की भावना के चलते राजनीति आधार की आड़ में आयोग की घोषित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। विनेश फोगाट तमाम चुनौतियों से जुड़ते हुए मोदी सरकार के सिस्टम से लड़ते हुए विपरीत हालातो को हर कर बड़ी सफलता हासिल कर भारतीय खेल जगत का नाम रोशन करते हुए कीर्तिमान इतिहास रचा है। देश के लाखों लोग जो मेडल जीतने का सपना देख रहे थे,उनके हौसले को कमजोर किया गया है। प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होना आवश्यक है जिसको लेकर कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा है। और न्यायिक जांच करवाने की मांग की गई है जिससे महिला कुश्ती चैंपियन विनेश फोगाट को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp