न्यायालय द्वारा प्रधान पद से बर्खास्त कर दिया गया था

उपचुनाव की नामांकन आदि प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात आज मंगलवार को प्रधान पद के लिए गहमागहमी के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान हुआ

महराजगंज (रायबरेली) चुनाव के समय अधिकृत तय उम्र सीमा पूर्ण न होने पर जमुरावां ग्राम प्रधान रोशन लाल को एसडीएम न्यायालय द्वारा प्रधान पद से बर्खास्त कर दिया गया था।
जिसके बाद उपचुनाव की नामांकन आदि प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात आज मंगलवार को प्रधान पद के लिए गहमागहमी के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान हुआ।ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए के लिए अनुराग कुमार, कमलेश कुमार, छेदीलाल, नीलम, मुन्नीलाल विशेषर सुमन देवी हौशिला प्रसाद मैदान में है, सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चला इस दरम्यान कुल 3329 वोटों में से 1950 वो पड़े हैं।मतदान के बाद अब आठों प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटी में कैद हो गया है, तथा भाग्य किसका साथ देता है, ये आठ अगस्त को तय होगा।वहीं मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की कड़े पहरेदारी की वजह से कोई भी समास्या उत्पन्न नहीं हुई तथा एसडीएम राजित राम गुप्ता सीओ यादवेंद्र बहादुर पाल दिन भर डटे रहे वहीं तथा कोतवाल बालेंदु गौतम सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
