दलालों के जरिये बन रहे आधार कार्ड पर हो रही वसूली महराजगंज कस्बे में भी जन्म प्रमाण पत्र बनने की चर्चा जोरों पर
महराजगंज, रायबरेली। सलोन में बने फर्जी जन्म प्रमाण के बाद अब कस्बे के सहज जन सुविधा केंद्रों पर साफ्टवेयर हैक कर जन्म प्रमाण पत्र एवं बिना आईडी लोगो का आधार कार्ड संशोधित कर बनाए जाने की चर्चा है।बताते चलें कि कस्बे के बैंक आफ बड़ौदा, पुलिस चौकी तिराहे, चंदापुर चौराहे सहित आस पास स्थित सहज जन सेवा केंद्रों पर साफ्टवेयर हैक कर जन्म प्रमाण पत्र बनाने की चर्चा हैं। वहीं पैसा कमाने की लालच में आधार केंद्रों पर भी बिना किसी दस्तावेज उपलब्ध कराए उम्र, नाम व पता संशोधन कराने का गोरखधंधा लोगो की दबी जुबां से सुना जा सकता है। लोगों ने बताया की एक हजार रुपए से लेकर पांच हजार रुपए लेकर आधार केंद्रों पर बिना संबंधित आईडी दिए उम्र व पता बदलने का खेल खेला जा रहा। इस कार्य में केंद्र संचालक द्वारा एजेंट भी रखे गए हैं जिनके द्वारा लोगो को लूटने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गयी हैं।उधर जनसेवा केंद्रों पर साफ्टवेयर हैक कर जन्म प्रमाण पत्र बनाने का कार्य भी धड़ल्ले से जारी रहा किन्तु सलोन प्रकरण में फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों के तार आतंकवादियों से जुड़ा होने एवं एटीएस सहित रायबरेली पुलिस द्वारा 17 लोगो को जेल भेजने से इन गोरखधंधों के मास्टर माईंड सकते में नजर आ रहे। वहीं अपनी काली करतूतों को छिपाने तथा सबूतों को मिटानें की भरकस कोशिशों में लगे हैं। मामले में प्रभारी निरीक्षक बालेन्दु गौतम नें बताया की पुलिस ऐसे लोगो की तहकीकात करने में जुटी हैं जिससे इस गोरखधंधे से जुड़े गिरोह को पकड़ा जा सके।
