पटाखा व्यवसायी के कारखाने मे जबरदस्त विस्फोट। पटाखे की चपेट में आने से किशोर की मौत। शिवगढ़ पुलिस मौके पर। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पारा खुर्द गाँव की घटना।

रायबरेली में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। विस्फोट में एक चौदह वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग मामूली तौर पर ज़ख़्मी हुए हैँ। मामला शिवगढ़ थाना इलाके के पारा खुर्द का है। यहाँ पुरासी गांव के रहने वाले लाइसेंस धारी ज़ाहिद अली पटाखा फैक्ट्री चलाते हैँ। इसी फैक्ट्री में आज अज्ञात कारणों से अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट के समय ही खाना देने आया ज़ाहिद का चौदह वर्षीय भांजा नूरैन उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। उस समय फैक्ट्री में कोई अन्य मौजूद नहीं था इसलिए अन्य लोग बाल बाल बच गए। विस्फोट के समय फैक्ट्री से ही लगी हुई किराना दूकान में अन्य लोग मौजूद थे जिन्हें मामूली चोट आई है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
बाइट.. ज़ाहिद अली… लाइसेंधारी
