कब्जा हटाने गयी पुलिस से हुआ बवाल धरने पर बैठे चेयरमैन वा पूर्व विधायक ।
बछरावां (रायबरेली)कस्बे के महराजगंज रोड स्थित समाधनेश्वर मंदिर के निकट स्थित तालाब के पास रक्खी गुमटी को हटाने पुलिस वाले गये थे जहाँ पर उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा मौके पर कस्बेवासियों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष वा पूर्व विधायक रामलाल अकेला धरने पर बैठ गये विदित हो कि यह प्रकरण विगत कई माह से चलता आ रहा है जिसमे नगर पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि समाधनेश्वर मंदिर के निकट स्थित तालाब सैकडों साल पुराना है जिसमे पूरे कस्बे का पानी आकर एकत्र होता है , उसे कुछ लोगो ने कागज़ो में फेरबदल कर अपने नाम रजिस्ट्री करवाली है अगर इस तालाब को पाटकर प्लाटिंग कर दी जायेगी तो कस्बे का पानी कहाँ जायेगा , गौरतलब यह भी है उसी जमीन पर कुछ लोगो ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतरगत कुछ मकान भी बनवा रक्खे है जिस को हटवाने के लिये पुलिस आज उस स्थान पर गयी थी जहाँ उन्हें भारी गतिरोध का सामना करना पड़ा , इस मौके पर पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहाँ की इन गरीबों कि आवाज़ को कोई दबा नही सकता इस प्रकरण में जो भी संलिप्त है उनपर कठोर से कठोर कार्यवाही करवाने का प्रयाश करूँगा इस मौके पर सभासद सतीश तिवारी , ज्ञान सिंह , राजू मंत्री , अंकुर चौधरी , अमित चौधरी , चंद्रकिशोर सहित सैकड़ों कस्बेवासी मौजूद रहे ।
