बछरावां स्थित शिवानी डिफेंस एकेडमी में कराटे कलर बेल्ट टेस्ट संपन्न।
बछरावां। रायबरेली जिला कराटे संघ के तत्वाधान में शिवानी डिफेंस एकेडमी बछरावां में कराटे कलर बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में एकेडमी के 30 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें 20 बच्चों को सफलता प्राप्त हुई। अपने-अपने बेल्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों में काजल, आर्थव, दिव्यांशी, आंचल रावत, शनाया, अमीश, शुभम, और निखिल रहे। जबकि अन्य बच्चे जिनको सफलता मिली उनके नाम शिव राज, अधिरा, आंचल, ईशानवी, अरनव, अनायरा, हुसैन रहे। बेल्ट टेस्ट नेशनल कराटे कोच राहुल कुमार पटेल व रितिका गुप्ता के द्वारा लिया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के किक ब्लॉक्स पंच और सेल्फ डिफेंस के बारे में बच्चों से पूछे गए और उसका प्रेक्टिकल भी करके दिखाया गया। बेल्ट टेस्ट की समाप्ति पर कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने अपनी शुभकामनाएं और स्नेह प्रदान करते हुए बताया कि एक खिलाड़ी के अंदर चुस्ती फुर्ती निगाहों की तेजी और नए-नए टेक्निक्स को जानना बहुत ही जरूरी होता है अगर खिलाड़ी अपने आप को अपडेट नहीं करेगा तो उसे सफलता प्राप्त करने में मुश्किल होगी। एकेडमी के कोच शिवानी साहू ने बताया कि हमारे यहां बच्चों को प्रतिदिन शाम को मार्शल आर्ट कराटे का प्रशिक्षण दिया जाता है साथी बच्चों को ऑनलाइन क्लास भी कराई जाती है ताकि जो बच्चे घर से कराटे का प्रशिक्षण लेना चाहे उन्हें घर बैठे प्रशिक्षण प्राप्त हो सके। हमारा उद्देश्य बच्चों को खेल की भावना से जोड़ना तथा उनका चौमुखी विकास करना है।
