उपजिलाधिकारी राजित राम गुप्ता ने अस्थाई गौशाला का औचक निरीक्षण किया

 

महराजगंज, रायबरेली। उपजिलाधिकारी ने अस्थाई गौशाला स्थल का निरीक्षण कर खामियों पर जिम्मेदारियो को सुधार करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी राजित राम गुप्ता ने क्षेत्र के असनी स्थित अस्थाई गौशाला स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान गौशाला में चार सौ आठ गौवंश संरक्षित पाए गए। वही पशुओं के स्वास्थ्य की जानकारी पर पशु-चिकित्सक डॉ उमेश चंद्रा ने बताया कि टीकाकरण कराया गया है।
पशुओं के रहने के स्थान पर कीचड़ देख उप जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद ग्राम विकास अधिकारी वैभव मिश्रा को तत्काल मिट्टी पटाने व एक अतिरिक्त वाटर टैंक बनवाने के निर्देशित किया। कहा कि गौवंशो के रखरखाव में किसी प्रकार की हीलाहवाली न हो नही किसी प्रकार की खामियां पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उपस्थित पशु चिकित्सा अधिकारी उमेश चंद्र, ग्राम विकास अधिकारी वैभव मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp