संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया
महराजगंज रायबरेली ।संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया।बकरियों के लिए पत्ती तोड़ने घर से निकला था युवक सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाँच पड़ताल शुरू कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के जनई गांव की घटना।बता दे की जनाई गांव निवासी पीर मोहम्मद पुत्र अब्दुल रहमान उम्र 49 वर्ष थाना कोतवाली महराजगंज घर से बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ने के लिए गया था पेड़ के ही बगल में कुएं में फिसल कर गिर गए काफी देर हो जाने पर परिजन ढूंढते हुए कुएं के पास पहुंचे जहां उनका शव उतरता हुआ पाया गया परिजनों में चीख पुकार मच गई ।मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों इक्क्ठा हो। सूचना पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
