मरीज को स्वास्थ्य लाभ देने वाले जिला अस्पताल में गंदगी
रायबरेली का जिला अस्पताल हमेशा किसी न किसी मामले को लेकर चर्चा में रहता अब गंदगी का अंबर जिला अस्पताल में चर्चा का विषय है lजिधर देखो उधर जल भराव है और कूड़ा पड़ा हुआ है सर्जिकल आइटम भी पड़े हुए देखे जा सकते हैं इस संबंध में जब सीएमएस से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पानी की समस्या है इसलिए सफाई नहीं हो पा रही है सफाई पूरी तरह से हो सके इसके लिए पानी की आपूर्ति के लिए काम किया जा रहा है जब पानी की आपूर्ति पूरी तरह से होने लगेगी तो सफाई भी पूरी हो जाएगी लेकिन अब सवाल यह उठता है की बीमारियां तो आपकी दलील नहीं मानेगी और गंदगी में कीटाणु पैदा होंगे और आम लोगों को बीमार करेगें
