मारपीट करना जान से मारने की धमकी देने पर पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
महराजगंज रायबरेली ।थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी रामफल पुत्र रामचरण निवासी ग्राम कपूरपुर मजरे जमुरावा थाना महराजगंज के द्वारा दी गई तहरीर पर प्रार्थी के घर पर जन्मदिन के प्रोग्राम में पटाखे दागने को लेकर विपक्षीगण के द्वारा वादी व वादी के परिवारजनों को जाति सूचक शब्द कहना तथा मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने के संबंध मे बनाम विपक्षी अतुल यादव पुत्र रामबरन यादव ,शीष कुमारी पत्नी अभिमन्यु यादव, मीरा पत्नी कल्याण यादव, रमराजा पत्नी अर्जुन यादव निवासीगण कपूरपुर मजरे जमुरावा थाना महराजगंज के विरुद्ध मिली तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू किया।
