चाचा ने अपने तीन साल के मासूम भतीजे की पटक पटक कर हत्या कर दी

रायबरेली में मानसिक एक चाचा ने अपने तीन साल के मासूम भतीजे की पटक पटक कर हत्या कर दी। ग्रामीणों हत्यारे चाचा को पड़कर पुलिस को सौंप दिया। मामला गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के चंदवल गांव का है जहां तीन साल का मासूम अंशु घर के बाहर चारपाई पर अपनी मां के साथ सो रहा था। मौका देखकर चाचा अनुज मासूम बच्चे को उसकी मां के पास से उठा ले गया और झाड़ियां में पटक पटक कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद चाचा अपने घर में आकर सो गया। सुबह जब मां की आँख खुली तो बच्चा नहीं दिखाई पड़ा। परिजनों ने गांव वालों के साथ उसकी तलाश शुरू की तो खून से लथपथ क्षत-विक्षत बच्चे का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। बच्चे के दोनों पैर टूटे हुए थे। जिसके बाद परिजनों को चाचा पर शक हुआ क्योंकि रात में सोते समय चाचा अनुज दो-तीन बार चारपाई के पास आकर लौट गया था। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में चाचा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया
