फर्जी दस्तावेज के सहारे नाबालिग को बालिग बनाकर सरकारी धन का भुगतान किया गया

नाबालिग के नाम से उसके खाते में धनराशि भेजे जाने की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान द्वारा बिरोध दर्ज कराया गया

रायबरेली खीरो ब्लाक के देवगांव में मनरेगा योजना के कार्यो में फर्जी दस्तावेज के सहारे नाबालिग को बालिग बनाकर सरकारी धन का भुगतान किया गया । नाबालिग के नाम से उसके खाते में धनराशि भेजे जाने की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान द्वारा बिरोध दर्ज कराया गया । जिसके बाद नाबालिग ने पहले ग्राम प्रधान को लाठी डंडे से पीटा । जिसका ग्राम प्रधान द्वारा खीरो थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया । मुकदमा दर्ज होते ही किशोर आग बबूला हो गया । तथा गांव के अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर प्रधान पर मुकदमा में सुलह समझौता करने का दबाव बनाने लगा । प्रधान का आरोप है कि जब मैंने सुलह समझौता करने से मना किया तो उपरोक्त दोनों लोग गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे । जिससे घबराकर ग्राम प्रधान गांव छोड़कर अपनी रिस्तेदारी में रहने को मजबूर है । पीड़ित दलित प्रधान ने जिलाधिकारी रायबरेली , मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली , डीसी मनरेगा , डीपीआरओ को प्रार्थना पत्र देकर फर्जी दस्तावेजो से मनरेगा योजना का जॉब कार्ड बनवाकर सरकारी धन का गबन करने वाले किशोर व उसके साथी के बिरुद्ध कार्यवाही की मांग किया है । खीरो ब्लाक के देवगांव ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान अशोक कुमार कुरील ने बताया कि मैं ग्राम पंचायत में दूसरी बार ग्राम प्रधान निर्वाचित हुआ हूं । मेरे गाँव में मनरेगा योजना के तहत एक तालाब में कार्य हुआ । जिसमें मेरे गाँव के आदर्श पांडेय पुत्र अखिलेश पांडेय आधार कार्ड में नाबालिग होने के बाद फर्जी दस्तावेज लगाकर बालिग दिखाते हुए धोखाधड़ी करके किसी दूसरे परिवार के मनरेगा जॉब कार्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया । तथा उसी जॉब कार्ड के द्वारा तालाब के कार्य मे निकले मस्टररोल में अपना नाम दर्ज कराकर कई बार अपने खाते में भुगतान करा लिया है । जब मुझे इस मामले की जानकारी हुई तो मैंने अपने गांव के मास्टर रोल की जांच किया । जिसमें इनका नाम मिलने पर मैने कहा कि मनरेगा योजना में नाबालिग से कार्य कराना जुर्म है । अब मास्टर रोल में फर्जी नाम डाल कर इनके खाते में भुगतान मत करो । जिससे नाराज होकर आदर्श पांडेय ने 16 जुलाई की रात 11 बजे जाति सूचक गालियां देते हुए मुझे लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया । जिसके बाद मैंने खीरो थाने में तहरीर देकर आदर्श पांडेय के बिरुद्ध दलित उत्पीड़न सहित गाली गलौज कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ । जिसके बाद से आदर्श पांडेय अपने साथी राहुल सिंह के साथ मेरे ऊपर लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे है । तथा धमकी दे रहे है कि यदि मुकदमा वापस नही लिया तो जान से मार देने की धमकी दे रहे है । जिससे भयभीत होकर मै गांव छोड़कर रिस्तेदारी में रहने को मजबूर हूँ । जिलाधिकारी रायबरेली ने शिकायत मिलते ही प्रधान को आश्वासन दिया की मारपीट कर धमकी देने वाले लोगो के बिरुद्ध पुलिस से कार्यवाही कराए जाने तथा मनरेगा में धोखाधड़ी करके भुगतान होने के मामले में जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp