श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोरंगा कार्यक्रम प्रस्तुत कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एम डी एस पब्लिक स्कूल में

महाराजगंज रायबरेली शनिवार को एमडीएस पब्लिक स्कूल , महराजगंज में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोरंगा कार्यक्रम प्रस्तुत कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने भव्य व आकर्षक तरीके से भगवान श्री कृष्ण की लीला प्रस्तुत की | श्री कृष्ण व राधा के रूप में सजे बच्चे बहुत ही आकर्षक लग रहे थे तथा विभिन्न झांकियों के माध्यम से श्री कृष्ण की लीलाओं का प्रदर्शन बहुत ही मनमोहक था साथ ही बच्चों ने श्री कृष्ण के गीतों पर नृत्य कर सारे वातावरण को कृष्णमयी बना दिया |प्रबंधक अमित श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्या सुप्रिया श्रीवास्तव द्वारा लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना की गई|
तत्पश्चात उन्होंने सभी को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी| इस अवसर पर विद्यालय के बच्चे सताक्षी, कृति, अनिका, अदि्शा मिश्रा,श्रीजा,आराध्या,अयांश, झानवी,वर्तिका,आस्था,अनुभवी,सौम्य,आयत, नैंसी आदि उपस्थित रहे|
