एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। घटना पर बुजुर्ग की बहू नें दो लोगो पर जमीन की लालच में हत्या करने का लगाया आरोप

महराजगंज रायबरेली कस्बे के रुद्रनगर में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। घटना पर बुजुर्ग की बहू नें दो लोगो पर जमीन की लालच में हत्या करने का आरोप लगाया हैं।कोतवाली पुलिस कों दीं गयी तहरीर में कस्बा स्थित वार्ड छः रुद्रनगर निवासिनी महिला सुलेखा पत्नी रामकुमार नें बताया की पिछले तीन महीने से गांव के राजेश उर्फ घंटी व कैलाशपुर कोटवामदनिया निवासी राम अभिलाख उसके ससुर सुंदरलाल से खेत व मकान लिखाने कों बहला फुसला व शराब पिला रहे। महिला नें बताया की मृतक ससुर नें गुरुवार कों बताया की उन्होंने प्रतिपक्षियों के हाथों सोमवार कों पैसा मिलने के बदले जमीन की वसीयत लिख दीं हैं किन्तु अब पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी मिल रही। महिला सुलेखा नें बताया की शुक्रवार की सुबह उसके ससुर कों राजेश व राम अभिलाख मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले गए और हत्या कर दीं। प्रकरण में कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक नें बताया की शव कों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं तहरीर मिली हैं घटना की जांच की जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp