लोकसभा चुनाव 2024, भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने प्रभात साहू के साथ किया महराजगंज क़स्बा का भाषण, भारी मतों से विजयी बनाने की नगर वासियों से की अपील

महराजगंज/रायबरेली: 36 लोकसभा रायबरेली सीट पर मतदाता चुनावी रंग में रंगे हैं। चुनाव प्रचार रोचक दौर में पहुंच गया है। प्रत्याशी और समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी का गुणा-गणित बना रहे हैं। रायबरेली लोकसभा से पुन: भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने नगर चेयरमैन पति प्रभात साहू के साथ नगर का पैदल भ्रमण किया और मोदी-योगी द्वारा कराए कार्यों को लेकर घर-घर दस्तक दी। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से जीत का आशीर्वाद लिया।

आपको बता दें कि, भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह का चुनाव प्रचार जोरों पर है। उन्होंने इसकी शुरुआत अपने घर के बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर की थी। तत्पश्चात जनपद के गांवों में पार्टी कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ वह प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में आज उनका काफिला महराजगंज नगर पहुंचा, जहां चेयरमैन सरला साहू के पति पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता प्रभात साहू और नगर के नागरिकों समेत मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी उनके साथ घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगा।

प्रत्याशी ने युवाओं, नौजवानों, बुजुर्गों से जीत का आशीर्वाद मांगा, इस दौरान कुछ लोगों ने समस्याएं भी बताईं, जिसके समाधान के लिए उन्होंने आस्वस्थ किया।

इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी भाजपा दिनेश प्रताप सिंह ने नगर वासियों से वायदा किया कि, चुनाव जीतने के बाद लोगों के कार्य और समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएगें। बस आप सभी इस समय मुझे अपना कीमती वोट अपने भाई, बेटे को भारी बहुमत से जिताईए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp