अनियंत्रित बाइक गिरी तीन घायल


बछरावां रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के राजा मऊ निवासी मोहम्मद जलील उम्र 41वर्ष पुत्र मोहम्मद अली अपनी पत्नी नजमा उम्र 39 वर्ष व बेटी सकईया बानो के साथ बाइक से शनिवार दोपहर अमावां गांव अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे, तभी सरैया गांव के निकट पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने तीनो का प्राथमिक उपचार कर मोहम्मद जलील को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp