रविवार को होने वाली जनसभा का जायजा लिया भाजपा जिला अध्यक्ष ने तैयारी लगभग पूरी

रायबरेली -देश की जानी-मानी हाय प्रोफेशनल सीट रायबरेली में रविवार को होने वाली गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा को लेकर प्रशासनिक तैयारी के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी एवं जिला प्रभारी संजय राय ने शाम लगभग 6:00 बजे जीआईसी मैदान में पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया क्योंकि आपको बताते चले की रायबरेली जनपद की सीट प्रदेश के साथ-साथ देश के लिए जानी-मानी है इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है जबकि दूसरी तरफ गांधी नेहरू परिवार की खानदानी सीट पर पांच बार लोकसभा सांसद रहे श्रीमती सोनिया गांधी ने विगत जनवरी माह में राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुनी गई और उन्होंने इस सीट पर अमेठी से पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मैदान में उतारा है अब इस सीट पर लड़ाई कांटे पर कांटे की होने जा रहे हैं और आगामी 20 मई को इस सीट पर मतदान होना है जो की यह सीट पांचवें चरण में आती है तथा दोनों तरफ से कांग्रेस और भाजपा की तरफ से सीन चुनाव मैदान में लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार खड़ी है अब देखना है कि आगामी 4 जून को इस सीट पर यहां की जनता किसको अपना सांसद चुनती है इसी को देखते हुए प्रशासन की तरफ से जिलाधिकारी श्रीमती हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रायबरेली अभिषेक अग्रवाल की देखरेख में इस जनसभा का प्रशासन की ओर से जिम्मेदारी पर ना अपनी नजर गड़ाए हुए हैं और इस सीट पर इंडिया गठबंधन के तहत रायबरेली सीट पर समाजवादी पार्टी का कांग्रेस पार्टी को समर्थन प्राप्त हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp