मोदी सरकार में महिलाओं को मिल रहा सर्वाधिक सम्मान, प्रतिभा शुक्ला

रायबरेली 7 मई 2024 दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी “महिला मोर्चा सम्मलेन”का आयोजन होटल प्लीजेंट विव मनिका सिनेमा रोड रायबरेली में आयोजित हुआ l

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला जी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीलम त्रिवेदी, मंच पर उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव,पूर्व प्रत्याशी अनीता श्रीवास्तव,श्री मती किरण सिंह, संगीता पासवान उपस्थित रही | प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि बीजेपी ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का काम किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को केंद्र में रखकर कई योजनाएं बनाई मोदी जी ने तीन तलाक ख़त्म किया lप्रभारी मंत्री ने कहा कि महिलाएं अब समाज का नेतृत्व करेंगी. प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है महिलाओं के उत्थान और सम्मान के लिए अनेकों योजनाये चलाई जा रही है ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को उज्जवला योजना और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को मिल रहा लाभ व रोजगार,मोदी सरकार में अनेकों योजनाओं का मिल रहा लाभ l जिलाध्यक्ष बुद्धी लाल पासी ने सभा को बताया की मोदी सरकार में महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए अनेको योजनाओ के माध्यम से महिलाओ को सशक्त कर रही भाजपा हेल्फ़्लाइन 181 व 1090 दे रही सुरक्षा की गारंटी l भाजपा मोदी सरकार में मिल रहा महिलाओ को सम्मान| जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुधा अवस्थी ने अपनी टीम के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया | मंच की अध्यक्षता समाज सेविका अमिता खुबेले जी ने किया| कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किरन सिंह,वंदना कश्यप,पूर्व प्रत्याशी ऊंचाहार अंजलि मौर्या, डॉ०सरोज सिंह,रेनू सिंह शोभना पाण्डेय,विधू सिंह,प्राची शालू,आकांछा शुक्ला ,किरन भारती,नीलम गुप्ता, सहित महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी कार्यकर्त्ता मौजूद रही|
