मंदिर दर्शन कर लौट रहे व्यक्ति पर हुआ जानलेवा हमला।

 


बछरावां रायबरेली। मंगलवार की सुबह लगभग 8:बजे के आसपास मंदिर से दर्शन कर लौट रहे युवक पर अज्ञात लोगों ने कियाजानलेवा हमला। हमले मे युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर। जानकारी के अनुसार बछरावां नगर पंचायत वार्ड नंबर 4 कुटी मोहल्ला के रहने वाले अनुज कुमार पुत्र राजीव उम्र 36 वर्ष मंगलवार की सुबह अपनी 2 वर्ष की बेटी के साथ प्रतिदिन की भांति पास में ही स्थित बुलाकेस्वर मंदिर में पूजा अर्चन कर वापस घर आ रहे थे, तभी 3 से 4 लोगों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दियाl हमले में घायल युवक के परिजन सूचना पाकर पहुंचे और उसे तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां लेकर आएl जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया हैl इस बाबत घायल युवक अनुज रावत के भाई आशुतोष रावत ने बताया कि सुबह तकरीबन 8:बजे के आसपास अनुज मंदिर के लिए गए थे, मैं घर पर ही था, तभी 5 मिनट बाद सूचना आई की अनुज के ऊपर हमला हो गयाl तत्काल मै वहाँ पहुंचा और इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछरावां लेकर गयाl जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दियाl साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि मैंने मौखिक रूप से बछरावा थाने में घटना की सूचना दे दी थीl घटना की सूचना मिलते ही पासी समाज जिला अध्यक्ष रायबरेली देशराज पासी ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल जाना।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है, तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगीl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp