भाजपा नेता ने डलमऊ विकासखंड के कई गावों किया दौरा और लोगों को दिलाई पार्टी के सदस्यता।

रायबरेली -भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रवींद्र सिंह ने मंगलवार को सरेनी विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड डलमऊ के गांव बरस बसंतपुर कोटिया लालपुर कुंदवाल सुल्तानपुर जल मधुकरपुर सहित विभिन्न गांव का दौरा कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं प्रदेश सरकार में कृषि राज्य स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के पक्ष में आगामी 20 में को मतदान करने की अपील किया और भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों का आम जनता के बीच चर्चा भी किया तथा विभिन्न गांव में लोगों को भारतीय जनता पार्टी का पका पहनकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया क्योंकि आपको बताते चले कि रायबरेली संसदीय क्षेत्र भारत के अन्य तमाम संसदीय क्षेत्र में चर्चित सीट है जहां पर कांग्रेस पार्टी द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं उसे सीट पर उनको टक्कर देने के लिए भारतीय जनता पार्टी हाई कमान ने रायबरेली के निवासी एवं प्रदेश सरकार में कृषि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह को टक्कर देने के लिए प्रत्याशी के तौर पर घोषित किया और उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव में कांग्रेस की राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को बहुत अच्छी टक्कर दिया था जिससे उनका वोट परसेंट भी घट गया था इसी को देखते हुए भाजपा हाई कमान ने उनको फिर दोबारा रायबरेली से किस्मत आजमाने का मौका दिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह के साथ प्रधान प्रदीप सिंह जयप्रकाश सिंह गुड्डू सिंह अखिलेश कुमार सहित अन्य तमाम कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थे
