शुक्रवार को न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज ऑफ़ हायर एजुकेशन सलेथू , विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया

समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संस्थापक प्रबंधक डॉ• शशिकांत शर्मा , संयुक्त सचिव डॉ. रश्मि शर्मा,प्रधानाचार्य एन.एस.पी.एस.सलेथू राजीव सिंह

महराजगंज, रायबरेली के प्रांगण में बी.ए. एवं बी.एस.सी.के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संस्थापक प्रबंधक डॉ• शशिकांत शर्मा , संयुक्त सचिव डॉ. रश्मि शर्मा,प्रधानाचार्य एन.एस.पी.एस.सलेथू राजीव सिंह, प्राचार्य डॉ. शिव ओम श्रीवास्तव के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया| सरस्वती मां की पूजा के पश्चात अंजली यादव ज्योति गीता देवी के द्वारा मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई स्वागत गीत रामा तिवारी और ग्रुप ने प्रस्तुत किया । बीएससी पूर्वार्ध के छात्रों ने गणमान्य अतिथियों को टीका एवं बैज लगाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा अपने सीनियर को टीका लगाकर स्वागत किया । बी.ए. द्वितीय वर्ष के छात्रों ने अपने सीनियर को तथा बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष के छात्रों ने बी.एस.सी. तृतीय वर्ष के सीनियर्स को स्मृति चिन्ह व ग्रुप फोटो प्रदान कर विदाई दिया ।इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में गीता के ग्रुप के द्वारा गरबा डांस की मनमोहक प्रस्तुति दी गई और फेयरवेल गीत कीर्ति लता के ग्रुप ने प्रस्तुत किया ।महिमा शुक्ला ने एकल गीत के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति दिया तथा अंशिका आदि के ग्रुप ने शैक्षिक नाटक प्रस्तुत किया ।प्राचार्य ने विदाई प्राप्त करने वाले छात्रों का तथा महाविद्यालय के अन्य छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वचन दिया।कार्यक्रम का कुशल संचालन गौरव सिंह रिचा त्रिपाठी सौरभ , श्रेया के द्वारा किया गया । विद्यालय की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी को स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई| इसी क्रम में कुछ छात्र व छात्राओं को पूरे- वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में विशेष प्रदर्शन के लिए शत प्रतिशत उपस्थित के लिए उर्वशी तिवारी ,अनुष्का सिंह एवं सुशील को , मोस्ट सेंशियर अवार्ड तनु अवस्थी ,प्राजंलि अवस्थी एवं सुशील को, शैक्षिक प्रगति का उपहार अमन मौर्य एवं वंदना यादव को दिया गया । इस मौके पर प्रबंधक महोदय डॉ.शशिकांत शर्मा जी ने अपने संबोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि परिश्रम ही हमें सफलता की मंजिल तक पहुंचाती है इसलिए इसलिए यदि सफल बनना है तो हमें लोगों के बीच से हटकर अलग परिश्रम करना पड़ेगा जिसकी आलोचना होती है वही सफलता को प्राप्त करता है, शिक्षा ही वह सफलता की कुंजी है जो हर खुशियों के द्वार को खोल देती है, उम्मीद करता हूं कि आगे भी आप सभी ऐसी ही लगन और मेहनत से अपने सभी कार्य करते रहेंगे आप सभी को हम सब की तरफ से आने वाले सुनहरे भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं |इस अवसर पर डॉ. अरूण चौधरी, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, अनीता मौर्या, डॉ. वंदना पांडे, डॉ.जितेन्द्र सिंह ,अविरल ,कोमल वर्मा, डॉ.इंदु चौधरी आदि समस्त शिक्षक – शिक्षिकाएं व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे|
