36 रायबरेली संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा
निर्वाचन की अधिसूचना जारी

रायबरेली जिलाधिकारी/रिटर्निंग ऑफिसर, 36 रायबरेली संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हर्षिता माथुर ने बताया है कि 36 रायबरेली संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक, शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रमानुसार नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न करायी जायेगी, जिसके अनुसार 36 रायबरेली संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा 26 अप्रैल 2024 को निर्वाचन की

अधिसूचना जारी कर दी गई है। नाम निर्देशन दाखिल करने की अन्तिम तिथि 03 मई 2024, नाम निर्देशन की जांच 04 मई 2024 एवं उम्मीदवारों के नाम वापसी की अंतिम तिथि 06 मई 2024 निर्धारित है। 36 रायबरेली संसदीय क्षेत्र निर्वाचन का नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष, जिला मजिस्ट्रेट रायबरेली है। नामांकन दाखिल करने का समय 11ः00 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे के मध्य रिटर्निंग ऑफिसर जिला मजिस्ट्रेट रायबरेली या सिद्धार्थ चौधरी उप जिलाधिकारी ऊँचाहार/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर 183-ऊँचाहार को उम्मीदवारों द्वारा नामांकन किए जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp