नही शांत हो रहा है अग्निदेव का कहर ,चार घरो की गृहस्थी स्वाहा

रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र के सुमंत पुर मेरे टेकारी दांदू में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रुप धारण कर लिया और चार घरों को अपने चपेट में ले लिया ग्रामीणों में अफरातफरी मच गयी ग्रामीणों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती तब तक चार घरों की गृहस्थी जलकर स्वाहा हो

गयी ग्रामीणों एवं फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया सूत्रों के अनुसार शंकर सिंह पुत्र अमर सिंह के लड़के की दूल्हे को आन कर लाया गया था जिसकी खुशी में गोला छोड़ा गया था उसी कारण आग लग गयी ये जांच का विषय है
