प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक और अध्यापिकाओं ने संचारी रोग एवं लू से बचने के बताएं उपाय

महराजगंज रायबरेली ।प्राथमिक विद्यालय वसालत नगर में विकास क्षेत्र अमावां रायबरेली में स्कूल के बच्चो एवम गांव के लोगो को संचारी रोग और लू से बचने के लिए सरकार द्वारा चलाया जा रहा अभियान के अंतर्गत प्रधानाध्यापक महताब खान के द्वारा बताया गया जिसमें गांव के समस्त लोगो ने प्रतिभाग किया इस अवसर पर उपस्थित स्कूल की अध्यापिका सरिता सोनकर ने बताया की आप लोग अपने घर के आस पास पानी न जमा होने दे जिससे मच्छरों से बचाव किया जाए और आने वाले बुखार से बच्चो को बचाया जाए । अध्यापिका रीता देवी ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है ।इस मौके पर ग्रामीण एवं शिक्षक शिक्षिकाएं सहित बच्चे मौजूद रहे।
