मण्डलायुक्त लखनऊ डॉ रोशन जैकब व पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र किया
रायबरेली। मण्डलायुक्त लखनऊ डॉ रोशन जैकब व पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ तरुण गाबा ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने पर प्रचलित अभिलेख, महत्वपूर्ण पत्रावली, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क आदि को देख कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
