अज्ञात कारणों से लगी आग 7 बीघा फसल जलकर हुई खाक

बछरावां आग लगने की घटनाओं में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। बछरावां थाना क्षेत्र के पूरे चोखे मजरे राघोपुर गांव के बाहर गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने की वजह से लगभग सात बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई गांव में जैसे ही आग लगने की सूचना पहुंची पूरा गांव आग बुझाने के लिए एकत्रित हो गया और सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई मौके पर पहुंची अग्नि विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया तब तक लगभग 7 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। वही अपने खेत की हालत देखकर किसान सदमे में है और आने वाला समय में वो अपने परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे इसके लिए वह चिंतित हैं।
